Monday, July 13, 2026

नर्मदा घाट पर अवैध निर्माण हटाने को लेकर विरोध

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के तट स्थित करबला घाट पर बने कथित अवैध पत्थर के चबूतरे को नगर पालिका द्वारा हटाए जाने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। कार्रवाई के विरोध में स्थानीय मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। नगर पालिका सीएमओ वैभव देशमुख ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और नदी किनारे कैचमेंट एरिया में अवैध निर्माण पर रोक संबंधी न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। उन्होंने चादर जलाने के आरोपों को भी खारिज किया। प्रशासन की समझाइश के बाद मामला नियंत्रण में आ गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news