Saturday, August 29, 2026

शौक और दोस्तों पर खर्च करने करता था झपटमारी

जगदलपुर। जगदलपुर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से पर्स छीनने वाले 19 वर्षीय नकाबपोश युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 9 झपटमारी की वारदातें कबूल कीं। उसके कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण, दस्तावेज और नकदी बरामद हुई।
शहर में युवतियों और महिलाओं को निशाना बनाकर उनके पर्स छीनने वाला नकाबपोश युवक पुलिस के हाथ लग गया है। इस युवक ने कुल 9 स्थानों पर झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने और दोस्तों पर पैसे खर्च करने के लिए ऐसा करता था।
कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि रश्मि केशरवानी ने 28 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दंतेश्वरी मंदिर से लौटते समय सिरहासार चौक के पास एक नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार ने उनका पर्स छीन लिया। इसी तरह की झपटमारी की घटनाएं 2 जुलाई को लालबाग के पास और 5 जुलाई को धरमपुरा कालीपुर अटल आवास के पास भी हुईं। शहर में कुल 5 ऐसे मामले सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर लगाए और टीमें तैनात कीं। 6 जुलाई की दोपहर दलपत सागर से पावर हाउस चौक की ओर आ रहे एक नकाबपोश को देखा गया। कोतवाली और साइबर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राजमन यादव (19) निवासी ग्राम कुथर, थाना मारडूम के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news