Sunday, August 30, 2026

नाला पार करते पति बहा पत्नी ने तैरकर बचाई जान

कोरबा। लगातार बारिश के बीच रामपुर से लगे डेंगूनाला बस्ती में नाले को पार करते समय 60 वर्षीय गोरे लाल तेज पानी में बह गए। उनकी 58 वर्षीय पत्नी जान बाई ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। गोरे लाल और जान बाई रामपुर बस्ती के निवासी थे। दोनों आसपास की बस्तियों में भीख मांगकर जीवन यापन करते थे। सोमवार सुबह बालको बस्ती से भीख मांगकर घर लौटते समय डेंगूनाला उफान पर था। पति-पत्नी ने नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन पानी का तेज बहाव बढ़ने से दोनों बहने लगे। जान बाई ने खुद को बचा लिया, पर गोरे लाल बहते हुए आगे चले गए।
नाले के किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने गोरे लाल को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक गोरे लाल के परिवार में एक बेटी है जो पढ़ाई कर रही है। पति की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news