कटघोरा। कटघोरा में चोरों ने मकान की दीवार को भेदकर अंदर बंद बकरियां उड़ा दी। चोरों ने 25-30 बकरियां पार कर दी। बकरियों के मालिक की रिपोर्ट पर कटघोरा पुलिस जांच में जुटी है। घटना कटघोरा ब्लॉक के ग्राम सिंधिया की है। जहां चोरों ने रामायण यादव के घर को निशाना बनाया। रात को जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था। तब चोरों ने मकान के पीछे से सेंध मारकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी गई बकरियों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के साथ चोरों की तलाश में जुट गई है।

