Friday, July 11, 2025

रायपुर गैंगवार में दो लोगों की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार, घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार…

रायपुर। राजधानी में सोमवार रात हुए गैंगवार दो लोगों की मौत हो गई है। शहर के दलदल सिवनी में यह घटना हुई यहां 10-12 लड़कों का ग्रुप आपस में भिड़ गया और एक दूसरे पर चाकुओं से हमला किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी गोकुल नंदन साहू घटना के दौरान घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है , स्वास्थ्य ठीक होने पर आरोपी गोकुल नंदन साहू की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। जानकारी के अनुसार, हत्या का कारण पुरानी रंजिश बना। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि सोमवार रात दलदल सिवनी हर्ष टावर के पास तालाब के किनारे गोकुल निषाद(22) और जितेंद्र ध्रुव(21) गोकुल नंदन साहू(25) बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुराने झगड़ों को लेकर गोकुल नंदन साहू का गोकुल निषाद व जितेंद्र से विवाद हो गया। गुस्से में आकर गोकुल नंदन साहू ने अपने पास रखे चाकू से गोकुल निषाद और जितेंद्र ध्रुव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद इसके अन्य साथियों ने भी वहां पहुंचकर झगड़ा किया।

हमले में जितेंद्र डहरिया और गोकुल निषाद नाम के युवक के पेट और सीने में चाकू से कई हमले किए गए। एक की अस्पताल में तो दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े में दो युवक घायल बताए जा रहे हैं, जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात में मारे गए दोनों युवक मुंगेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दलदल सिवनी में किराए के मकान में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते थे। पहले भी इनका विवाद हो चुका था। बताया जा रहा है उसी का बदला लेने इन पर हमला हुआ।

इस मामले में पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गोकुल निषाद व जीतू की हत्या करना बताया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस दुबे पिता प्रफुल्ल दुबे उम्र 26 साल निवासी एकता चौक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
  2. दीपक साहू पिता स्व0 टीकाराम साहू उम्र 20 साल निवासी शासकीय स्कुल के पास डबरा गली दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news