Saturday, July 4, 2026

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, उफनती नदी में बही बुलेरो; चालक की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में उफनती नदी को पार करने की लापरवाही जानलेवा साबित हुई, जहां तेंदूखेड़ा के पास नदी पर बने पुल को पार करते समय एक बुलेरो गाड़ी तेज बहाव में बह गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चला रहे व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना उस समय हुई जब बुलेरो सवार लोग वापस लौट रहे थे और तेंदूखेड़ा के पास नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था तथा पानी पुल के ऊपर से बह रहा था, लेकिन वाहन सवारों ने पानी की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा लगाए बिना पुल पार करने का प्रयास किया। बीच पुल पर पहुंचते ही बुलेरो तेज और अनियंत्रित बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जबलपुर सदर कैंट निवासी रवि पिल्ले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग एक शराब कंपनी से जुड़े थे और कार्य के सिलसिले में यात्रा पर निकले थे। हादसे के बाद तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में उफनती नदियों और जलभराव वाले पुलों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news