रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था और ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले डायल 112 के आरक्षक संदीप शर्मा को मध्य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश प्रसाद गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। को सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षक को रक्षित केंद्र (लाइन) रायपुर भेजा गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के आने वाले सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर एक कार और बाइक के बीच जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है। इस इमरजेंसी कॉल पर तत्काल रिस्पॉन्स देने के लिए डायल 112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 1250 संदीप शर्मा को मौके पर रवाना किया गया था। आदेश के मुताबिक, एक्सीडेंट जैसी गंभीर आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद आरक्षक संदीप शर्मा घटनास्थल पर काफी विलंब से पहुंचा था।

