Saturday, August 22, 2026

स्कूल में असामाजिक गतिविधियों का कहर, मासूम घायल होने के बाद हंगामा

कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में स्कूल का एक मासूम बच्चा टूटे हुए शराब के कांच की बोतल की चपेट में आकर घायल हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल परिसर में असामाजिक गतिविधियां जैसे शराब सेवन, चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं आम हो गई हैं, और परिसर में टूटी बोतलें व कांच बिखरे रहते हैं। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, लेकिन प्रबंधन स्तर पर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। मामले के तूल पकड़ने पर कलेक्टर ने इसे गंभीर मानते हुए स्कूल प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी करने की बात कही है, जबकि स्थानीय लोग स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news