Wednesday, July 1, 2026

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने रायपुर में चलाया खेत बचाओ अभियान, किसानों को सतत कृषि का दिया संदेश

रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा मंगलवार को रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मढ़ी में खेत बचाओ अभियान (केबीए) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के बीच सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम में 25 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 13 महिला एवं 12 पुरुष किसान शामिल थे। संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका मीणा, डॉ. एस. के. शर्मा तथा डॉ. मल्लिकार्जुन ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कृषि में सतत एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा फसल प्रबंधन एवं कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय विषयों पर वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर ने कहा कि यह अभियान किसानों तक वैज्ञानिक तकनीकों के प्रभावी प्रसार, सतत कृषि को प्रोत्साहित करने तथा कृषि क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में संस्थान के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। इससे किसानों की क्षमता संवर्धन के साथ कृषि उत्पादन की स्थिरता और दीर्घकालिक कृषि विकास को भी बल मिलेगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news