Wednesday, July 1, 2026

सोशल मीडिया से नाबालिग छात्राओं को बनाया शिकार, POCSO के तहत केस दर्ज

मध्य प्रदेश के इंदौर से सोशल मीडिया के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग छात्राओं को निशाना बनाने के आरोप में 25 वर्षीय युवक के खिलाफ तिलक नगर थाने में POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दो नाबालिग छात्राओं से दोस्ती की और धीरे-धीरे उनसे आपत्तिजनक चैटिंग शुरू कर दी। आरोप है कि युवक छात्राओं को अश्लील वीडियो और संदेश भेजता था और उन पर मिलने व गलत संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्राओं के परिजनों ने उनकी इंस्टाग्राम चैट देखी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी साल 2022 से इंदौर में रह रहा है और फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस को उसके मोबाइल से अन्य लड़कियों की वीडियो चैटिंग और फोटो भी मिलने की बात सामने आई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news