Tuesday, June 30, 2026

IPL खिलाड़ी शशांक सिंह विवाद में, मारपीट के आरोपों पर पुलिस ने दर्ज की FIR

राजधानी भोपाल में आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनके घर पर काम करने वाले कर्मचारी विपेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर रातीबड़ थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि काम शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद खाने की गुणवत्ता को लेकर उसके साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं, शशांक सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कर्मचारी को खाना बनाना नहीं आता था, इसलिए उसे काम छोड़ने के लिए कहा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी घर के वीडियो बना रहा था और मना करने पर पैसे मांगने लगा। शशांक का दावा है कि उनके परिवार ने कोई मारपीट नहीं की और मामले की सच्चाई पुलिस जांच में सामने आएगी। उन्होंने इसे संभावित साजिश बताते हुए कहा कि उनके पास वीडियो और चैट जैसे साक्ष्य भी मौजूद हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news