Tuesday, June 30, 2026

मोहला-मानपुर के सरपंचों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, इस्तीफे की दी चेतावनी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, देरी और अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिले के सरपंचों ने जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर के तबादले की मांग तेज कर दी है। सरपंच संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने और सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। इससे पहले सरपंचों ने विशेष ग्राम सभा का बहिष्कार भी किया था, जिसका असर कई पंचायतों में देखने को मिला। कलेक्टर से हुई बैठक में भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, क्योंकि उन्होंने कहा कि सीईओ के तबादले का फैसला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद सरपंच संघ ने आगे की रणनीति को लेकर बैठक की और मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। संघ ने यह भी कहा कि उनका आंदोलन गैर-राजनीतिक है और इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news