Thursday, August 20, 2026

नारायणपुर में गोवंश वध के 12 आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर। जिले के बेनूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मालिंगनार पटेलपारा में गोवंश वध के मामले में पुलिस ने सोमवार को 12 आरोपियों मंगलूराम सलाम, सिद्दू सलाम, मनकूर वड्डे, सुखमन करंगा, रामसिंग सलाम, इतवारु राम करंगा, मंगिया सलाम, सोमारू सलाम, मंगेल सलाम, मनकू वड्डे, सोमजी सलाम और सन्नू शामिल हैं। सभी ग्राम मालिंगनार पटेलपारा के निवासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालिंगनार पटेलपारा में कुछ लोग गोवंश का वध करने की सूचना मिली, सूचना पर थाना प्रभारी बेनूर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचने पर घटनास्थल पर 12 लोग गोवंश काटते मिले। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से गोवंश का कच्चा मांस, पका हुआ मांस, चार पैर, पूंछ के टुकड़े, खाल तथा घटना में प्रयुक्त एक टंगिया और दो धारदार छुरियां जब्त की हैं। बरामद सामग्री के आधार पर थाना बेनूर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 और 10 के तहतअपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपितों को कार्यवाही उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news