Monday, June 29, 2026

ग्राम खरहट्टा में अवैध रेत भंडारण, 2600 घन मीटर रेत जब्त

कवर्धा। खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम खरहट्टा में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2600 घन मीटर रेत जब्त की। खनिज विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित रेत पाए जाने पर उसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। विभाग द्वारा मामले में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news