Tuesday, June 30, 2026

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान,सेफ क्लिक 2.0 के तहत लोगों को किया गया सतर्क

Rewa में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को Atal Park में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। Madhya Pradesh Police के प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। इस दौरान ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई स्कैम, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया धोखाधड़ी जैसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही नागरिकों को बताया गया कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news