Wednesday, August 12, 2026

मोहला-मानपुर में अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई, कंपनी की मशीन सील और नोटिस जारी

मोहला-मानपुर जिले में सड़क निर्माण की आड़ में अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। ग्राम सहपाल में खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 70 ट्रिप से अधिक अवैध रेत का जखीरा जब्त किया है। जांच में सामने आया कि मानपुर से मदनवाड़ा-सीतागांव के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बसेली नदी से चैन माउंटेन मशीन के जरिए रेत निकालकर डंप की गई थी। विभाग ने मौके से रेत उत्खनन में इस्तेमाल मशीन को सील कर दिया है और कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news