Saturday, June 27, 2026

शिक्षक की मांग को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने स्कूल बंद कर किया प्रदर्शन

बालोद जिले के मलकुवर गांव की प्राथमिक शाला में शिक्षक की कमी को लेकर पालकों ने स्कूल में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में 32 बच्चों की पढ़ाई के लिए सिर्फ एक शिक्षक है, जबकि प्रधान पाठक पिछले 4 साल से अस्वस्थ होने के कारण स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। पालकों ने स्कूल के सामने टेंट लगाकर शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की। सूचना मिलने पर BEO प्रवीण चतुर्वेदी और तहसीलदार देवेंद्र नेताम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों ने अस्थायी व्यवस्था के तौर पर पास के हाई स्कूल नर्राटोला से एक शिक्षक को मलकुवर स्कूल भेजा, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म कर स्कूल का ताला खोला। इससे पहले भी डौंडी ब्लॉक के अन्य स्कूलों में शिक्षक की कमी को लेकर पालक तालाबंदी कर चुके हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news