Thursday, August 27, 2026

ग्वालियर के हजीरा चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और टीम के बीच विवाद

ग्वालियर के हजीरा चौराहा से किला गेट तक अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम का स्थानीय दुकानदारों से विवाद हो गया। कार्रवाई के दौरान जूस भंडार संचालक पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने का आरोप लगा, वहीं दुकानदार और उनके परिवार ने टीम पर सामान सड़क पर फेंकने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद वहां से गुजर रहे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद कार्रवाई करने पहुंची टीम वहां से लौट गई।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Related news