Tuesday, May 26, 2026

निर्माण में लापरवाही, ओवरब्रिज साइट पर मलबे से हादसे की आशंका

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अभनपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य में लापरवाही सामने आ रही है, जहां निर्माण स्थल पर बड़ी मात्रा में डस्ट और मलबा खुले में पड़ा होने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। बारिश के मौसम में सड़क पर फिसलन की स्थिति बन रही है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा और सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की इस परियोजना में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है और न तो डस्ट कंट्रोल के उचित उपाय किए गए हैं और न ही मलबे को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए डस्ट कंट्रोल के उपाय करने और निर्माण स्थल को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि नेशनल हाईवे पर यातायात सुरक्षित और सुचारू बना रहे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news