Wednesday, July 8, 2026

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुको ने संयम बरतने की अपील की

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केस को टेक ओवर करने से पहले अपनी प्रारंभिक छानबीन (इंस्पेक्शन) तेज कर दी है। वहीं सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मीडिया और दोनों पक्षों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं।
किसी भी हाई-प्रोफाइल मामले को आधिकारिक तौर पर हाथ में लेने से पहले सीबीआई एक विस्तृत इंस्पेक्शन करती है। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम ने कल देर रात तक जबलपुर में सघन छानबीन की। टीम ने ट्विशा के पोस्टमार्टम में ‘लिंगेचर’ (फंदे के निशान या उससे जुड़ी जानकारियां) न दिए जाने को लेकर तत्कालीन इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से तीखे सवाल-जवाब किए। इसके अलावा, इस मामले की शुरुआती जांच से जुड़े कई अन्य पुलिसकर्मियों से भी सीबीआई ने लंबी बातचीत की है। इस इंस्पेक्शन रिपोर्ट के बाद सीबीआई जल्द ही केस को पूरी तरह टेक ओवर कर लेगी।
इस बीच ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी हुई। देश के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली 3 जजों की बेंच ने मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को केस ट्रांसफर की प्रक्रियाओं को सुचारू करने का निर्देश दिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news