Monday, May 25, 2026

स्क्रीनिंग चेंबर निर्माण में गड़बड़ी, भुगतान और गुणवत्ता पर उठे सवाल

तखतपुर क्षेत्र में लाखों रुपए की लागत से बनाए गए “स्क्रीनिंग चेंबर एंड प्लांटेड ड्राइंग बेड” निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। मौके पर किए गए निरीक्षण में निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जहां दीवारों में दरारें, अधूरा काम और घटिया सामग्री के उपयोग के स्पष्ट संकेत मिले हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बिना उचित जांच के लगभग 30 लाख रुपए से अधिक की राशि ठेकेदार को भुगतान कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य शुरू से ही संदेह के घेरे में था, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई गंभीर जांच नहीं की गई।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news