जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के एक आरोपी को वीआईपी अंदाज में प्राइवेट कार से कोर्ट ले जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश पटेल को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार सरकारी वाहन से न्यायालय में पेश किया जाना था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने नियमों को नजरअंदाज करते हुए उसे एक निजी कार से पाटन कोर्ट ले जाया। इस दौरान कार में पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी के साथी भी मौजूद थे, और कोर्ट से बाहर निकलते समय इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को यह विशेष सुविधा उसके रसूख के चलते दी गई थी। मामले में पाटन थाने में पदस्थ हवलदार जयंत और सिपाही ताराचंद की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिनसे जवाब-तलब किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
Related news

