Saturday, July 25, 2026

दीपक बैज का सरकार पर हमला, महंगाई, खाद संकट और अवैध शराब को लेकर उठाए सवाल

रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता, किसान और रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं तथा महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। बैज ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण जरूरी वस्तुएं महंगी हो रही हैं और जनता पेट्रोल पंपों पर परेशान हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने अवैध शराब बिक्री और खाद संकट को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि सोसायटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि खाद और ईंधन की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया जाए और अवैध शराब की बिक्री की निष्पक्ष जांच हो, क्योंकि इससे जुड़ी काली कमाई के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news