Tuesday, May 26, 2026

कबाड़ी गोदाम में आग से इलाके में अफरा-तफरी

छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम के ठीक बगल में स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम होने के कारण आग फैलने का खतरा बढ़ गया, जिसको देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास की दुकानों और शोरूम को खाली करा दिया। मौके पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता के चलते अतिरिक्त दमकल वाहनों की जरूरत पड़ी, जिसके लिए NTPC Lara और जिंदल स्टील एंड पावर से भी फायर ब्रिगेड टीमों को बुलाया गया। आग के कारण पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया और नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन और पुलिस की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने और स्थिति नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news