कटघोरा नगर पालिका अंतर्गत आने वाले रहमानिया नगर वार्ड में पिछले एक सप्ताह से गंभीर जल संकट बना हुआ है, जहां जल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण स्थानीय निवासी भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं। लगातार सात दिनों से पानी की सप्लाई बंद रहने से आक्रोशित वार्ड वासी एकजुट होकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लिखित शिकायत सौंपी तथा तत्काल जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
Related news

