Tuesday, September 1, 2026

धमतरी में टॉवर पर चढ़ा युवक, लगातार दूसरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा से हड़कंप

धमतरी जिले के भेंड्रा गांव में शुक्रवार को एक युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जब उसे टॉवर पर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि यह युवक एक दिन पहले भी टॉवर पर चढ़ा था और समझाइश के बाद नीचे उतर आया था, लेकिन शुक्रवार को वह फिर से उसी टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस और परिजन लगातार उससे संपर्क करने और समझाने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि ऊंचाई अधिक होने के कारण बातचीत में कठिनाई हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में हो सकता है, हालांकि टॉवर पर चढ़ने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं और नीचे उतरने के बाद उसे अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news