Tuesday, May 26, 2026

रायगढ़ पेट्रोल पंप में डीजल वितरण को लेकर हंगामा

रायगढ़ के धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित गुडलक फ्यूल्स पेट्रोल पंप में डीजल-पेट्रोल वितरण को लेकर शुक्रवार को हंगामा मच गया। स्थानीय निवासी लीलाम्बर यादव का आरोप है कि स्टॉक की कमी का हवाला देकर उन्हें डीजल देने से मना कर दिया गया, जबकि उनके सामने अन्य वाहनों को ईंधन दिया जा रहा था। घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए और पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लीलाम्बर यादव ने बताया कि नियमों का पालन समान रूप से नहीं किया जा रहा और कुछ लोगों को डीजल मिल रहा है जबकि अन्य को नहीं। इस मामले में ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और साथ ही पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज की जांच कराने की भी अपील की है ताकि डीजल वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news