Sunday, August 30, 2026

सरकारी स्कूल की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने डीईओ ऑफिस का घेराव किया

सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाए जाने के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रायपुर स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव करते हुए जॉइंट डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पहले से महंगाई से परेशान जनता पर सरकार अतिरिक्त बोझ डाल रही है। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि हाई स्कूल स्तर पर स्थानीय शुल्क में 90 रुपये और हायर सेकेंडरी स्तर पर 105 रुपये की वृद्धि करना गलत निर्णय है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए यह बढ़ोतरी लागू की है, जिसके तहत हाई स्कूल की फीस 410 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये और हायर सेकेंडरी की फीस 445 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दी गई है, और यह आदेश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news