Thursday, May 21, 2026

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर जेडीए अधिकारी से 11 लाख की धोखाधड़ी

जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की एक महिला अधिकारी को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी की पहचान लोकसेवा केंद्र में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शुभम श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, काम के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने महिला अधिकारी को निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर धीरे-धीरे 11 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी जब न तो मुनाफा मिला और न ही पैसे लौटाए गए, तो महिला अधिकारी को शक हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने ओमती थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news