Thursday, May 21, 2026

जीतू पटवारी ने केंद्र और बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बयान की निंदा के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है, बेरोजगारी बढ़ी है और सरकार पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि देश में महंगाई और आर्थिक संकट के लिए बीजेपी जिम्मेदार है और इसका असर आम जनता के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बीजेपी नेता और मंत्री अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार और माफिया राज जैसे आरोप लगा रहे हैं, जो सरकार की स्थिति को दर्शाता है। पटवारी ने ट्रेड डील और आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में असमानता बढ़ी है और अमीर और अमीर होते जा रहे हैं जबकि गरीब और कमजोर हो रहा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news