छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल पुलिस आरक्षक रुपेश राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार को लोहारा नगर पंचायत उपचुनाव से जुड़ी ड्यूटी पूरी कर लौट रहे दो पुलिसकर्मियों की बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में आरक्षक रुपेश राजपूत, उनके साथी आरक्षक रेखूराम धुर्वे और दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते रुपेश राजपूत को रायपुर रेफर किया गया था, जहां तीन दिन तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

