Thursday, May 21, 2026

कोर्ट के आदेश पर 80 लाख की अवैध शराब का नष्टीकरण

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर करीब 80 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब का नष्टीकरण कर दिया। इस दौरान थाना परिसर के पीछे खुले मैदान में 1130 पेटियों में रखी लगभग 11023 लीटर शराब पर रोड रोलर चलाकर उसे पूरी तरह नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 के एक मामले में जब्त की गई यह शराब लंबे समय से थाने के मालखाने में रखी थी। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नियमानुसार पहले शराब की पेटियां खोली गईं, बोतलें तोड़ी गईं और फिर शराब को जमीन पर फैलाकर उसे नष्ट किया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news