Sunday, August 30, 2026

सीएम की काफिले के बीच घुसा पुलिसकर्मी

भोपाल के लालघाटी इलाके में मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निशातपुरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अपने वाहन से काफिले को ओवरटेक कर दिया, जिसके कारण कुछ देर के लिए काफिला रुक गया और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद कोहेफिजा पुलिस ने आरक्षक को ट्रेस कर कार्रवाई की और प्रारंभिक जांच में इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है और जांच जारी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि प्रोटोकॉल क्यों नहीं अपनाया गया और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय की जा सके।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news