Wednesday, May 20, 2026

संघ की भूमिका और वैचारिक विमर्श पर आधारित चर्चित फ़िल्म “आख़िरी सवाल” की विशेष स्क्रीनिंग आज

रायपुर। समकालीन वैचारिक विमर्श, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर आधारित चर्चित हिंदी फ़िल्म “आख़िरी सवाल” की विशेष स्क्रीनिंग आज शाम रायपुर में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम द्वारा आयोजित यह विशेष प्रदर्शन आज, मंगलवार 19 मई को शाम 5:20 बजे पंडरी स्थित PVR – सिटी सेंटर मॉल में होगा। फ़िल्म “आख़िरी सवाल” इन दिनों देशभर में अपने विषय, संवाद और वैचारिक प्रस्तुति को लेकर चर्चा में है। फ़िल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उसकी विचारधारा, सामाजिक जीवन में उसकी भूमिका तथा वर्षों से उससे जुड़े अनेक प्रश्नों को संवेदनशीलता और प्रभावशाली सिनेमाई शैली में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।फ़िल्म में अभिनेता Sanjay Dutt की सशक्त उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र है। उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी प्रभावपूर्ण अभिनय किया है, जिसके कारण यह फ़िल्म केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर वैचारिक चर्चा और सामाजिक संवाद का माध्यम बनती दिखाई देती है।आयोजकों के अनुसार यह स्क्रीनिंग युवाओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्र और समाज से जुड़े विषयों में रुचि रखने वाले नागरिकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। फ़िल्म के माध्यम से विचारधारा, शिक्षा, राष्ट्रवाद और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर गंभीर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया है।छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम ने शहरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर इस विशेष आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा।टिकट एवं उपस्थिति संबंधी जानकारी हेतु भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम के संयोजक उज्ज्वल दीपक से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

WINNITA CASINO

Related news