Wednesday, July 8, 2026

अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार

फरसगांव पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले तीन महीनों से फरार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने फरसगांव निवासी शंकरलाल राणा से अलग-अलग मोबाइल नंबरों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 29.69 लाख रुपये की ठगी की थी, जिसके बाद थाना फरसगांव में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने करीब 10 दिनों तक दिल्ली में रहकर इस गिरोह का सुराग जुटाया और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य खुद को बीमा लोकपाल परिषद का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे और बीएसई स्टॉक एक्सचेंज में फंसी राशि या बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करते थे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news