रायगढ़। राज्य में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे सभी का हाल बेहाल है। रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला है। जहां एक हाथी गर्मी से बचने के लिए नहाते हुए दिखा। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि बढ़ते तापमान और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के बीच जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र के एक हाथी पास गांव में बने पानी के पोखर में पहुंचता है और तेज गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी सूंड से बार-बार शरीर पर पानी डालता है। हाथी को इस अंदाज में नहाते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आना बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
आप की राय
Related news

