Monday, May 25, 2026

मरवाही में दुर्लभ सफेद भालू ने किया ग्रामीण पर हमला

मरवाही के वनमंडल क्षेत्र के जंगलों में दुर्लभ एल्बिनो यानी सफेद भालू के दिखाई देने से ग्रामीणों में हैरानी के साथ दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आमादांड गांव के जंगलों में काले भालुओं के बीच यह सफेद भालू देखा गया, जिसे लेकर लोगों में डर और उत्सुकता दोनों बढ़ गई है। इसी दौरान सफेद भालू ने स्थानीय निवासी लल्लू ड्राइवर पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें उनके हाथों पर गंभीर चोटें आईं। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वन विभाग ने घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट मोड पर है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई अलग प्रजाति नहीं है, बल्कि जीन परिवर्तन के कारण होने वाला अल्बिनिज्म है, जिसमें जानवर का रंग सामान्य काले की बजाय सफेद हो जाता है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news