Wednesday, July 8, 2026

वन विभाग कर्मियों के अवैध खनन रोकने के दौरान माफियाओं से भिड़ंत

मध्य प्रदेश के एक जिले में वन विभाग ने वन भूमि पर हो रहे अवैध मुरुम खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं, हालांकि कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया जबकि दूसरी ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। मामला गुप्तेश्वर पहाड़ी के आगे थर गांव क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां वन भूमि से अवैध खुदाई कर मुरुम का परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर डीएफओ मुकेश पटेल के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तभी खनन माफिया लग्जरी गाड़ियों से वहां पहुंच गए और जब्त वाहन छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दबाव बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें मौके से खदेड़ दिया। बाद में वन अमला द्वारा अवैध खनन करने वालों की पहचान और जांच शुरू कर दी गई है, वहीं डीएफओ ने साफ कहा है कि वन भूमि पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news