Wednesday, July 8, 2026

राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग यात्री सुरक्षित

मध्य प्रदेश के रतलाम में त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे ट्रेन दो बोगियों के साथ आग के गोले में बदल गई। यह हादसा सुबह 5:15 बजे रतलाम के लूनी और आलोट रेलवे स्टेशन के बीच कोटा रेल मंडल में हुआ। आग लगने के बाद ट्रेन में सवार 65 यात्री दहशत में आ गए। रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से घटना की जानकारी 5:20 बजे मिली। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित बोगियों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। रेलवे की स्वास्थ्य विभाग टीम भी व्यवस्था संभालने के लिए रवाना हो गई है। अभी तक किसी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news