Wednesday, September 16, 2026

ज्येष्ठ अमावस्या पर सेठानी घाट में श्रद्धा का सैलाब, हज़ारों ने लगाईं डुबकी

सेठानी घाट पर ज्येष्ठ अमावस्या (शनि अमावस्या) के विशेष संयोग के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर दान-पुण्य किया। शनि जयंती और अमावस्या के इस दुर्लभ संयोग को लेकर दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु घाट पर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना की। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड तथा SDRF की टीमें तैनात की गईं, साथ ही श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। मान्यता है कि इस दिन शनि दोष, साढ़ेसाती और पितृ दोष से मुक्ति के लिए सरसों का तेल, काले तिल अर्पित करने तथा जरूरतमंदों को दान देने का विशेष महत्व होता है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news