Friday, May 15, 2026

ट्रक ने बाइक सवार को ठोका, मौत

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम केशलूर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची केशलूर चौकी पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
परपा पुलिस ओ मिली जनकारी के अनुसार जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सुकमा की ओर से आ रहे बाइक चालक को सामने से अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के जेब से एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें योगेश कुमार नाग पता सुकमा बताया जा रहा है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद केशलूर चौकी की पुलिस मौके पर पंहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवा दिया है। फिलहाल पुलकस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news