Friday, May 15, 2026

संपत्ति हड़पने की साजिश, सिम्पलेक्स एमडी ने दर्ज कराई शिकायत

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ करोड़ों की जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच संगीता शाह ने जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ पुलिस अधिकारी विशाल सोन पर ब्लैकमेलिंग और कंपनी की चल-अचल संपत्तियों को हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। संगीता शाह ने बताया कि वर्ष 2013-14 में दुर्ग जिले में थाना प्रभारी रहते हुए सोन से उनकी जान-पहचान हुई और बाद में कंपनी में आने-जाने के दौरान उन्होंने कंपनी के कई विवादों की जानकारी हासिल की। संगीता शाह ने आरोप लगाया कि सोन ने अपने घनिष्ठ लोगों के साथ मिलकर कंपनी की भूमि, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, वाहन और अन्य संपत्तियों को कब्जे में लेने की कोशिश की और भाजपा नेताओं से टिकट दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए। उन्होंने कहा कि 6 फरवरी 2026 को उन्होंने पूरे तथ्यों के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संगीता शाह ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी ने धमकी और ब्लैकमेलिंग के कारण उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानियों के बीच परिवार से अलग रहना पड़ा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news