Thursday, May 14, 2026

कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, हड़कंप

बिलासपुर। कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई। घटना गतौरा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग में अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी बिलासपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक वैगन से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं, इसके बाद ट्रेन को गतौरा स्टेशन के पास रोका गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण कोयले में आग लगी हो सकती है। रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। इसके चलते कुछ समय तक रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news