Friday, September 4, 2026

NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, NTA को खत्म करने की उठी मांग

भोपाल में AIDSO और AIDYO ने ज्योति टॉकीज चौराहा प्रदर्शन के दौरान NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पर परीक्षा प्रणाली में लगातार विफलता का आरोप लगाते हुए उसे समाप्त करने की मांग की। उनका कहना है कि NEET सहित कई केंद्रीय परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है। संगठनों ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ी बिना प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आयोजित किया जाए।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news