Sunday, May 10, 2026

देवी देवताओं पर टिप्पणी, आयुक्त ने कर्मी को सेवा से हटाया

दुर्ग। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप चैट मामले को गंभीरता से लेते हुए प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए चैट स्क्रीनशॉट में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप था। इसकी शिकायत निगम आयुक्त को मिलने पर संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन ने कहा कि किसी भी धर्म, आस्था एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित कर्मचारी गौतम साहू को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर सेवा से पृथक कर दिया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news