Wednesday, July 8, 2026

पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला फरार पति गिरफ्तार

रायपुर। 28 अप्रैल को विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर फरार पति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान पार्वती साहू के रूप में हुई है, जो कि छुईया तालाब के पास किराए के मकान में रहती थी। 28 अप्रैल को वो अचेत अवस्था में मिली थी, इसके बाद उसे मेकाहारा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद डॉक्टर ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया और 8 मई को गला घोंटकर हत्या की पुष्टी होने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि मृतका को आखिरी बार उसके पति ललित उर्फ विक्की साहू (30) के साथ देखा गया था और घटना के बाद से वो भी लापता था। ऐसे में पुलिस ने उसकी खोजबीन की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका पार्वती के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर कपड़े से मृतका का गला घोंट दिया था।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news