Saturday, May 9, 2026

चलती कार पर गिरी डाल

खैरागढ़। डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर बीती रात साढ़े 8 बजे अमलीडीह खुर्द के पास चलती कार पर अचानक पेड़ की डाल गिर गई। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया,जिस समय यह घटना हुई उस वक्त कार में ड्राइवर बैठा हुआ था। उसको कुछ नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 07 बीसी 8100 में पटवारी दिव्यांश राजपूत अकेले डोंगरगढ़ से खैरागढ़ लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने झुकी पेड़ की डाल को टक्कर मार दी। इसके कारण डाल पीछे चल रही कार पर गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डाल इतनी भारी थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह दब गया। लोगों का कहना है कि यदि पीछे कोई बैठा होता तो यह हादसा मौत में बदल सकता था। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सड़क से डाल हटाई गई। क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को थाने लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे मौजूद यह पेड़ काफी समय से खतरा बना हुआ था। झुकी और सूखी डालियों को हटाने की मांग कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से की गई, लेकिन हर बार शिकायतें फाइलों में दबकर रह गईं। यह सड़क खैरागढ़ को डोंगरगढ़ और मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यहॉ से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news