राजनांदगांव। मोहारा पुलिस की टीम ने नाले के पास डंप की गई 9 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य तस्कर फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
मोहारा पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी द्वारा कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर बिक्री की जा रही है। पुलिस को देख कुछ लोग भागने लगे, जिसमें से तीन आरोपी देवव्रत वर्मा, चुम्मन सिन्हा और महेंद्र वर्मा को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से 9 पेटी शराब जब्त की गई। शराब डंप करने वाला मुख्य आरोपी नंदकिशोर वर्मा भाग निकला है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

