Friday, May 8, 2026

15 दिन तक अलग रूट से चलेगी बरौनी एक्सप्रेस

बिलासपुर। लखनऊ रेल मंडल के जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण अन्य जोन की ट्रेनों के साथ एसईसीआर जोन से चलने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग बदला जा रहा है। 12 से 26 मई यानि 15 दिन तक अन्य स्टेशनों से होकर चलाई जाएगी। गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस व्हाया बाँसापहाड़, ओहन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़हिार मार्ग होकर बरौनी तक चलेगी।
13 से 27 मई तक बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस व्हाया औड़हिार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, ओहन, बाँसापहाड़ मार्ग होकर गोंदिया आएगी। इस दौरान उक्त दोनों गाड़ियां केरावत, जौनपुर, मिर्जापुर, बिंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़, मानिकपुर स्टेशन नहीं जाएगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news