Saturday, September 5, 2026

शराब के विवाद में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

कोंडागांव। घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। शराब को लेकर हुए विवाद में आरोपी पति ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था । मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में हमला करने की बात स्वीकार की। घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर रायपुर रेफर किया गया था। जहाँ 3 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news